फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन के पति ने ली सफाई कर्मियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। नगर पंचायत थानाभवन में चेयरमैन के पति ने सफाई कर्मियों की बैठक ली। बैठक में न तो चेयरमैन मौजूद थीं और ना ही अधिशासी अधिकारी। इसे असंवैधानिक और महिला अधिकारों का हनन बताते हुए विपक्षी नेताओं ने कार्रवाई की मांग की है। उधर, अधिशासी अधिकारी ने तो बैठक की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर थानाभवन नगर पंचायत सभाकक्ष में चेयरपर्सन रफत परवीन के पति इंतजार अजीज ने सफाई कर्मियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिस वार्ड में सफाई कर्मी नहीं हैं, उनमें भी सफाई कर्मी लगाए जाएं और नगर की सफाई व्यवस्था अच्छी तरह से होनी चाहिए। इस दौरान वार्ड सदस्य बॉबी अरोड़ा, साजिद अहमद के अलावा वसीक अहमद, राजू, राजकुमार, सचिन, निन्हा, सुभाष, सतीश, गोल्ला और अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।
चेयरपर्सन के पति द्वारा नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की बैठक लेने को मुद्दा बना लिया है। उन्होंने इसे असंवैधानिक बताया है। निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रही अनीता सैनी, अंजलि शर्मा, कुलसुम फातिमा और समीरा अंजुम का कहना है कि महिला अध्यक्ष होते हुए भी पति द्वारा बैठक लेना गलत है। महिला अधिकारों का हनन है, भविष्य में अगर ऐसा किया तो विरोध किया जाएगा। केंद्र सरकार भी महिला सशक्तिकरण के पक्ष में है और कानून भी कहता है कि महिला को उसके अधिकारों से वंचित न रखा जाएं। इस मामले पर आला अफसरों को भी गंभीरता बरतनी चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


वह शामली तहसील दिवस में गए थे। उन्हें बैठक के संबंध में जानकारी नहीं है। यदि चेयरमैन के पति ने सफाई कर्मियों की बैठक ली है, तो वह असंवैधानिक है। क्योंकि उन्हें बैठक लेने का अधिकार नहीं है। - रवि यादव, अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन


मैने कोई बैठक नहीं ली है। बैठक तो सफाई नायक द्वारा ली गई थी। - इंतजार अजीज, चेयरपर्सन के पति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें