हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में ग्रीटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपने अंदर छिपी प्रतिभा व्यक्त की।
शनिवार को क्रिसमस-डे के त्योहार को लेकर हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में ग्रीटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। शुभारंभ प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने किया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हुई। जिसमें कक्षा-छह से नौ तक की छात्राओं को जूनियर वर्ग में और कक्षा-11 और 12 की छात्राओं को सीनियर वर्ग में रखा गया। प्रतियोगिता में ग्रीटिंग में शगुन प्रथम, दीपा सैनी द्वितीय व इकरा तृतीय रही। इसके साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, आकांशा द्वितीय और प्राची तृतीय रही। जिसके बाद प्रधानाचार्य ने सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से छात्राओं को काफी कुछ सीखने को मिलता है। संचालन नीरजा वर्मा, मीनाक्षी ने किया। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।