फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संकुलस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम
विज्ञापन

थानाभवन(शामली)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरड़ फतेहपुर में दो दिवसीय संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्तर पर नौ विद्यालय तथा पूर्व माध्यमिक स्तर पर पांच विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को परिषदीय स्कूलों में चल रही संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्राथमिक विद्यालय प्रतियोगिता में 50 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक हरड़ फतेहपुर के राहुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में शाहजहां, प्राथमिक विद्यालय सोंटा रसूलपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग से अहसान प्राथमिक विद्यालय सोंटा रसूलपुर, बालिका वर्ग से अरजा प्राथमिक विद्यालय सोंटा रसूलपुर, 200 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग से शुभम प्राथमिक विद्यालय सोंटा रसूलपुर, बालिका वर्ग में मनीषा प्राथमिक विद्यालय सोंटा रसूलपुर, 400 मीटर की दौड़ में सूर्या प्राथमिक विद्यालय हरड़ नंबर 2, बालिका वर्ग में सुमैया प्राथमिक विद्यालय सोंटा रसूलपुर,लंबी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग से मनोज प्राथमिक विद्यालय हरड़ नंबर 1,व बालिका वर्ग से अरजा प्राथमिक विद्यालय सोंटा रसूलपुर,कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग की टीम प्राथमिक विद्यालय उस्मानपुर,बालिका वर्ग में सोंटा रसूलपुर प्राथमिक विद्यालय,खो -खो की प्रतियोगिता में बालक वर्ग से प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 हरड़ फतेहपुर, बालिका वर्ग से प्राथमिक विद्यालय सोंटा रसूलपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर नीरज कुमार, अरविंद सैनी,जय कुमार सैनी,ब्रजमोहन शर्मा,नीलम,उमा,बनीता,रचना,अनुज तायल,शीला, गुलजार,मोमिन,प्रवीण,शक्ति लाल, बृजेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें