फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली हादसे के बाद जागा रेलवे विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

खतौली में ट्रेन हादसा होने के बाद उत्तर रेलवे महकमा जाग गया है। रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन में झटके लगने और हादसे रोकने के लिए दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे ट्रैक को सुदृढ़ किया जा रहा है। पैकिंग मशीन से रेल ट्रैक की खामियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली-सहारनपुुर रेलमार्ग पर दस साल पूर्व नई लाइन बिछाई गई थी। मौसम परिवर्तन के साथ ही रेल ट्रैक पर असर पड़ता है। सर्दी में लाइन सिकुड़ती है, तो गर्मी के मौसम में फैलती है। इस कारण रेलवे ट्रैक क्रेक भी हो जाता है। इसकी वजह से चलती ट्रेन में झटके लगने शुरू हो जाते हैं। खतौली हादसे के बाद उत्तर रेलवे निर्माण खंड ने दिल्ली- शामली- सहारनपुर रेलवे ट्रैक के सुदृढ़ीकरण करने के उद्देश्य से पैकिंग मशीन भेजी है। उत्तर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर मनोज यादव ने बताया कि ट्रैक पैकिंग मशीन दिल्ली- शामली- सहारनपुर रेलवे मार्ग पर आगामी दो माह में ट्रैक की खामियों को दूर करेगी। चलती ट्रेन में यात्रियों को लगने वाले झटकों को दूर करेगी। रेलवे ट्रैक पर पैकिंग मशीन से रेलवे ब्लाक लेकर कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें