फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर के अजंता चौक पर साइकिल सवार युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे से नाराज लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही मृतक आश्रितों को सहायता दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान भीड़ और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने बमुश्किल भीड़ के चंगुल छुड़वाकर आरोपी चालक को थाने भेजवाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी आकाश मजदूरी करता है। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे वह किसी काम से साइकिल पर शामली आ रहा था। अजंता चौक पर सड़क पार करते हुए ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसको पकड़ लिया और पिटाई करनी शुरू कर दी। अजंता चौक पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों ने आरोपी ट्रक चालक को भीड़ से छुड़वाया तथा कोतवाली पुलिस की गाड़ी मंगवाकर थाने भिजवा दिया। युवक की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि मेरे बेटे ने किसी का क्या बिगाड़ा था कि घर वालों को यह मनहूस दिन देखने को विवश होना पड़ा। मृतक युवक के पिता रविंद्र की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें