फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक को बचाने के चक्कर में फिसली बाइक, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में महिला घायल
विज्ञापन

शामली। जिला मुजफ्फरनगर के थाना तितावी निवासी मांडी गांव निवासी शमशेर अपनी पत्नी के साथ शामली के एक गांव में स्थित अपनी रिश्तेदारी में आ रहा था। बताया जाता है कि बनत पुल के पास ट्रक से बचने के चक्कर में उसकी बाइक गड्ढे में गिरकर फिसल गई, जिससे युवक के पीछे बैठी उसकी पत्नी गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने घायल महिला को शामली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
उधार दिए रुपये मांगने पर पीटा
शामली। नगर के मोहल्ला नंदूप्रसाद निवासी सुमित ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने आठ साल पहले एक युवक को आठ हजार रुपये उधार दिए थे, तब से वह अपने रुपये मांग रहा है, लेकिन आरोपी उसके रुपये नहीं दे रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह उसने युवक से अपने रुपये मांगे तो उसने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिभंग में चालान
शामली। शामली कोतवाली के गांव हसनपुर निवासी निर्मल मलिक झगड़ा कर रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी का समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी झगड़ा करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। उधर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सन्नी कुमार निवासी भगवानपुर को भी पुलिस ने झगड़ा करने की आशंका के चलते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसका भी शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें