फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर भाकियू कार्यकर्ताओ का हंगामा -प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह टिकैत की बिजनौर में प्रतिमा तोड़े जाने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि प्रतिमा तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदर्शन कर चक्का जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह भाकियू कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया। कहा कि कि बिजनौर में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना बेहद निंदनीय है। ऐसी घटना करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान बतीसा खाप के चौधरी सूरजमल, गठवाला खाप के थांबेदार चौधरी श्याम सिंह, पप्पू मलिक, मांगेराम, योगेंद्र कुमार, अशोक कुमार, सुखपाल राठी, सुशील कुमार, राजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, सुभाष, प्रमोद, रणधीर सिंह, देवेंद्र, सुरेंद्र, अमित शर्मा, महेंद्र सिंह आदमपुर, ऋषिपाल कुरमाली, नीरज भारसी, देवराज पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें