फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभा गिरने से लाइनमैन घायल, कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खंभा गिरने से लाइनमैन घायल
विज्ञापन

कैराना। पानीपत रोड पर कांधला तिराहे के पास स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय खंभा टूट गया। खंभा टूटकर पास में खड़ी कार पर जा गिरा। हादसे में लाइनमैन घायल हो गया तथा कार क्षतिग्रस्त हो गई।
बुधवार दोपहर कांधला तिराहे के पास नगर पालिका का लाइनमैन किरणपाल कश्यप स्ट्रीट लाइट ठीक कर रहा था। लोहे का खंभा नीचे से जंग लगने के कारण कमजोर हो गया था। लाइनमैन का वजन पड़ते ही खंभा टूट कर पास ही खड़ी कार के ऊपर जा गिरा। इस कारण लाइनमैन किरणपाल घायल हो गया, जबकि कार में बैठा अंसार निवासी तिसंग थाना झिंझाना और उसका बेटा बाल बाल बचे। आसपास के लोगों ने घायल लाइनमैन को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले का आरोपी गिरफ्तार
कैराना। कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे की रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पांच माह पूर्व कांधला रोड कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे की रंजिश के चलते मोहल्ला छड़ियान निवासी असगर के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया गया था। मामले में असगर के भाई ने आठ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को आरोपी इरफान निवासी मोहल्ला आलकला को शामली स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें