फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली स्टेशन की समस्याओं को लेकर रेलमंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की समस्याओं पर रेलमंत्री को भेजा पत्र
विज्ञापन

शामली। अग्रवाल मित्र मंडल समिति के सचिव अनुज बंसल ने शहर के रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र भेजा है। उन्होंने समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भेजे पत्र में उन्होंने बताया है कि रेलवे स्टेशन पर पूछताछ कक्ष खाली पड़ा रहता है। जबकि स्टेशन पर पूछताछ की सुविधा हर समय होनी चाहिए। स्टेशन पर गंदगी का भी अंबार लगा है, सफाई की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। गंदगी को दूर किया जाए और पूरे रूट पर कभी भी गंदगी की जांच के लिए औचक निरीक्षण किया जाए। रेलवे स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था बहुत कम है आज भी पुरानी ट्यूब लाइटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्टेशन पर प्रचुर मात्रा में एलईडी लाइट्स लगाई जाएं। रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक का कचरा डालने के लिए अलग से लाल डस्टबिन रखवाए जाएं। रेलवे स्टेशन पर बनी तारकोल की सड़क टूटी पड़ी है उसका पुन: निर्माण किया जाए। साथ ही उन्होंने स्टेशन पर कम दामों में शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने की सुविधा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें