फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की समय सारिणी का बोर्ड शौचालय में रखा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था हावी
विज्ञापन

कैराना। उत्तर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य मेहरबान कुरैशी को शामली रेलवे स्टेशन के निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। यात्री प्रतीक्षालय में गंदगी एवं महिला शौचालय पर ताला लटका मिला। ट्रेनों की समय सारिणी का बोर्ड शौचालय में रखा हुआ था। आरपीएफ थाने में 20 कर्मचारियों में से दो मौके पर मिले। आरक्षण केंद्र समय से पूर्व ही बंद मिला।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य मेहरबान कुरैशी ने इस बारे में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और सलाहकार समिति को पत्र भेजा है। पत्र में अवगत कराया है कि 21 मई को शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय पर ताला लटका हुआ मिला। महिला शौचालय का ताला लटका मिला। ताला खुलवाया, तो अंदर ट्रेनों की समय सारिणी बोर्ड रखा मिला। पार्सल कक्ष पर ताले लटके हुए थे। रिजर्वेशन काउंटर बंद मिला तथा स्टेशन के आसपास प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि 16 जून को दिल्ली में उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के अधिकारियों की मीटिंग होगी, जिसमें शामली स्टेशन के संबंध में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें