शूटरों ने अचूक निशाना साधा
शामली। खुर्जा में आयोजित क्रीड़ा भारती निशानेबाजी प्रतियोगिता में शामली के निशानेबाजों ने पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।
खुर्जा में आठ से 11 जून तक क्रीड़ा भारती निशानेबाजी प्रतियोगिता हुई। शामली रायफल क्लब के निशानेबाजों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। क्लब के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुुए तीन मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि एयर रायफल एनआर वर्ग में गौरव पंवार ने फाइनल कंपीटीशन में अच्छा प्रदर्शन कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता। कपिल मलिक ने रनर अप रहते हुए रजत पदक जीता। एयर पिस्टल यूथ वर्ग में अमन चौधरी ने 400 में से 365 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। क्लब में लौटने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान रवि शर्मा, तपन मलिक, अक्षय कुमार, मोहित मलिक, सोनल तोमर, आयुष निर्वाल, हरविजय राणा आदि मौजूद रहे।