शामली बाइक सवार युवको के चालान काटते पुलिसकर्मी
- फोटो : SHAMLI
दो साल के बच्चे सहित 18 कोरोना पॉजिटिव मिले
शामली। जनपद में कोरोना संक्रमित केस मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। दो साल के बच्चे सहित 18 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उधर, कोविड अस्पताल से 44 लोग डिस्चार्ज होने के बाद जनपद में एक्टिव केस की संख्या 134 रह गई है।
बृहस्पतिवार को प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित शामली शहर में मिले हैं। मोहल्ला गोशाला रोड निवासी आठ साल की लड़की और 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है। मोहल्ला मोमीन नगर में 15 वर्षीय किशोर, 18 वर्षीय युवती और 25 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। मोहल्ला रहमत नगर में 55 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय महिला और 10 वर्षीय दो किशोर के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। थानाभवन के मोहल्ला खानका में 60 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। कस्बा झिंझाना में दो वर्षीय बालक, 25 वर्षीय महिला, 75 वर्षीय व्यक्ति, 55 वर्षीय महिला और 55 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कस्बा कांधला में 26 वर्षीय युवक और इसी क्षेत्र के गांव पंजोखरा में 20 वर्षीय युवक जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को 18 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उधर, कोविड अस्पताल में भर्ती 21 लोगों को ठीक होने पर बुधवार रात को डिस्चार्ज किया गया। बृहस्पतिवार को 23 और लोग ठीक हुए हैं, उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस तरह से जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 136 हो गई है।
शामली रेलपार स्थित हॉटस्पॉट सैन्टर- फोटो : SHAMLI
शामली रेलपार स्थित हॉटस्पॉट सैन्टर- फोटो : SHAMLI