फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यूजी कोर्सों में हुए 1750 दाखिले

Tue, 05 Aug 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से जुड़े डिग्री कॉलेजों में स्नातक के परंपरागत कोर्सों में पंजीकरण के बाद दाखिला प्रक्रिया जारी हैं। चारों कॉलेजों में 2200 सीटों के सापेक्ष सभी कोर्सों में 1750 दाखिले हो चुके हैं। मंगलवार को पहली प्रतीक्षा सूची से दाखिले का अंतिम दिन है।
विज्ञापन

सोमवार को विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम प्रतीक्षा सूची से दाखिले का दूसरा दिन रहा। सभी कॉलेजों में दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं की चहल-पहल नजर आई। अभी तक दो जारी सूची से लगभग 2200 सीटों के सापेक्ष 1750 दाखिले हो चुके हैं। कॉलेजों में शाम पांच बजे तक दाखिला प्रक्रिया जारी रही।
शहर के वीवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. सुधीर कुमार ने बताया कि पहली प्रतीक्षा सूची का दूसरा दिन तक बीए में कुल 492 दाखिले हो चुके, जबकि बीकॉम में 160 सीटों के सापेक्ष केवल 35 दाखिले हुए। आरके पीजी कॉलेज शामली के प्राचार्य लोकेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर में अभी तक 160 सीटों के सापेक्ष 98 दाखिले और बीएससी गणित में 160 में 116 व बायो में 118 दाखिले व बीकॉम में 47 दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन

कैराना स्थित राजकीय विजय सिंह पथिक कॉलेज में बीए में 390 मेें से 300, बीएससी बायो व गणित में 160 में से 88 दाखिले हुए। वहीं बीकॉम में 80 में केवल 52 दाखिले हुए। कांधला राजकीय पीजी कॉलेज में ब्रजेश राठी ने बताया कि बीए में 400 सीटों के सापेक्ष 235 दाखिले हुए हैं, जबकि बीकॉम में 60 सीटों के सापेक्ष 37 दाखिले हुए। जबकि बीएससी गणित में 80 में छह और बायो में 80 में से 39 दाखिले हुए। पहली प्रतीक्षा सूची के प्रवेश पांच अगस्त तक होंगे। पांच की शाम को ही कॉलेज द्वारा उन्हें विश्वविद्यालय और समर्थ पोर्टल पर चढ़ाना होगा। दूसरी प्रतीक्षा सूची छह अगस्त को जारी होगी। प्रवेश आठ तक चलेंगे। पहली ओपन सूची 11 अगस्त की शाम पांच बजे तक जारी होगी। 12 और 13 अगस्त को दाखिले होंगे। उसके बाद दूसरी ओपन मेरिट 18 अगस्त और प्रवेश 20 तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें