अमर उजाला ब्यूरो
शामली। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय विज्ञान और गणित माडल प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें बंतीखेड़ा पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़की द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीनड़ा तृतीय स्थान पर रहे। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को बनत में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय विज्ञान-गणित मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ सीडीओ विवेक त्रिपाठी, बीएसए गीता वर्मा ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अतिथियों द्वारा विभिन्न विकास खंडों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान-गणित के मॉडल का निरीक्षण करके सराहना की। निणार्यक मंडल मेें राजकीय इंटर कालेज कंडेला के प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक, जैन कन्या इंटर कालेज की प्रवक्ता रूमा गर्ग छात्र-छात्राओं के मॉडलों का निर्णय सुनाया। प्रदर्शनी में बंतीखेड़ा पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़की द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीनड़ा तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनत के छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर जिला समन्वयक सुधीर कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी शामली राकेश वालिया, खंड शिक्षा अधिकारी कैराना राज लक्ष्मी पांडे, योगेश राठी, खलील अहमद, प्रमोद सिंहवाल, अखिलेश यादव, सचिन कुमार, सुदेश कुमार, प्रवीण शर्मा, सुुनील कुमार, राजीव कुमार, संसार सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव, अखिलेश मौर्य, मनोज कुमार, व जिले के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।