फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में श्रमिकों की पेंशन के लिए आवेदन फार्म भरें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका की सभासद मालिनी गर्ग ने क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए मोहल्ले में ही असंगठित श्रमिकों के लिए पेंशन योजना का कैंप लगाकर के फार्म भरवाए गए। बृहस्पतिवार को शहर के नया बाजार स्थित भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष डाक्टर विपिन कौशिक के आवास पर कैंप लगाया गया। कैंप सभासद मालिनी गर्ग द्वारा असंगठित श्रमिकों के लिए पेंशन योजना के अंतर्गत लगाया गया। सभासद ने बताया कि कैंप में वार्ड और आसपास क्षेत्र के गरीब मजदूरों के पेंशन के लिए आवेदन फार्म भरवाए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा मजदूरों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके लिए वार्ड में कैंप लगाया गया है ताकि सभी श्रमिकों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें