फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर युवक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली से चलकर शामली होते हुए पैसेंजर ट्रेन सुबह करीब 11 बजे सहारनपुर के लिए रवाना हुई। स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित धीमानपुरा फाटक से जब ट्रेन गुजर रही थी, तो उसी समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। सिर और पैर में गंभीर चोट लगने से युवक घायल हो गया और बेहोश होकर गिर गया। राहगीरों की मदद से आदर्श मंडी थाना पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल युवक शहर के मोहल्ला रामसागर निवासी काला बताया गया है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह बताया कि युवक ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुआ था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें