कैराना। तीन दिनों से कैराना तहसील मुख्यालय पर ईवीएम-वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन चल रहा था। सोमवार को अचानक मशीन खराब हो गई, जिस कारण कार्य भी बाधित हो गया। एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा ने ने इंजीनियर को बुलाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, कहा कि मतदान व्यक्ति के लोकतंत्र का अधिकार है, इसलिए जनता को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। मतदाताओं को प्रदर्शनी में पहुंचकर अपना वोट भी डालना चाहिए, जिससे चुनाव के दौरान उनके सामने कोई समस्या उत्पन्न न हो और लोकतंत्र में भागीदारी बन सके। इंजीनियर ने बताया कि ईवीएम के तीन दिन से चलते रहने से उसकी बैटरी डिस्चार्ज हो गई थी।