फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल के जन्म पर शुरू होगी अंतर्राराज्यीय परिवहन सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर जिले के लोगों को अंतरराज्यीय परिवहन सेवा की सुविधा मिलेगी। सहारनपुर रीजन की 29 यूपी रोडवेज बसें हरियाणा के जिलों के लिए 64 ट्रिप चलाएगी। आज दोपहर 12 बजे शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल हरियाणा के करनाल और पानीपत जिलों की यूपी रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम जिले से लोगों को अंतरराज्यीय परिवहन सेवा की सुविधा देने जा रहा है। सहारनपुर रीजन की 29 यूपी रोडवेज बसें हरियाणा के पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों के लिए 64 ट्रिप चलाएगा। जिनमें सहारनपुर करनाल बाया बिड़ौली होकर छह बसों की 12 ट्रिप व सहारनपुर थानाभवन कैराना पानीपत के लिए तीन बसें व 12 ट्रिप मुजफ्फरनगर शामली पानीपत आठ बसे 16 ट्रिप, मुजफ्फरनगर, शामली, बिडौली-करनाल पांच बसें, ट्रिप दस व मुजफ्फरनगर बिरालसी जड़ौदा पांडा, ननौता-गंगोह, करनाल एक बस दो ट्रिप चलाएगा। खतौली-शामली, बिड़ौली करनाल, दो बसें व चार ट्रिप, सहारनपुर यमुनानगर करनाल दो बसें व चार ट्रिप व सहारनपुर पीपली कुरुक्षेत्र के लिए दो बसें और चार ट्रिप चलाएगा। उधर, एआरएम शामली मनोज वाजपेयी ने बताया कि शामली रोडवेज बस स्टेशन से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल शामली से करनाल, शामली से पानीपत के लिए यूपी रोडवेज की बसों का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें