फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का बकाया भुगतान 30नवंबर तक हो

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का बकाया भुगतान 30 तक कराएं
विज्ञापन

शामली। भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक में पिछला बकाया गन्ना भुगतान 30 नवंबर तक किए जाने की मांग की गई है। बकाया गन्ने का बकाया भुगतान न होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी तीन दिसंबर को शामली कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को शामली नगर पालिका परिषद के सभागार में भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। किसानों के पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान, गन्ना पर्चियों की समस्या का समाधान किए जाने को लेकर विचार- विमर्श किया गया। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद ने कहा कि पिछले साल के बकाया गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी गन्ना समिति की ओर से गन्ने की पर्चियों का समाधान न होने से परेशान हैं। बैठक में किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर तीन दिसंबर को शामली कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, देवराज पहलवान, प्रदीप त्यागी, नजाकत खां, अनीस मंसूरी, नदीम चौहान, नदीम अहमद मुन्ना सिंह टिटौली, दीपक शर्मा, शहजाद लुहारी, पदम कैडी, गयूर हसन, मौहम्मद उमर, सुरेशचंद, व्रिजेश, अजय कुमार, बिट्टू चौधरी,रावमुकर्रम अली, असजद चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें