फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री की पत्नी की शोकसभा में की नोहाख्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवंगत को खिराज-ए अकीदत पेश किया
विज्ञापन

कैराना (शामली)।। कैराना निवासी उत्तराखंड सरकार के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की पत्नी के देहांत के दो माह बाद मजलिस-ए-अजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पाकिस्तान से आए हसन सादिक ने नोहाख्वानी की। दिवंगत को खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया।
विज्ञापन

मूल रूप से कैराना के मोहल्ला सदरयान निवासी उत्तराखंड के दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री सैयद अली हैदर की पत्नी नजमा बेगम का दो माह पूर्व इंतकाल हो गया था। उनकी निधन के शोक में शनिवार देर रात पानीपत रोड पर बाईपास के निकट आयोजित मजलिस-ए-अजा के कार्यक्रम का शुभारंभ कारी साजिद खान की तिलावत और प्रसिद्ध शायर सलीम बलरामपुरी के ताजियती कलाम के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाकिस्तान के विख्यात हसन सादिर रहे। इस अवसर पर मौलाना सबीउलहसन आजमगढ़ी ने कहा कि हर मनुष्य को एक न एक दिन जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर चलना पड़ता है। उन्होंने फातिमा जहरा के मसायब बयान किए। पाकिस्तान से आए हसन सादिक ने अपने सुपुत्र मोहसिन सादिक के साथ नोहाख्वानी की। इस दौरान सीनाजनीं भी की गई तथा सैयद अलीहैदर की पत्नी मरहूम नजमा बेगम को खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया। कार्यक्रम का संचालन मौलाना उरूज मेहंदी ने किया। इस अवसर पर कौसर जैदी, मौलाना कासिम, मौलाना अजादार, नजब मुजफ्फरनगरी, मौलाना मुसर्रत हुसैन, साकी कैरानवी, रजी हैदर, शराफत हुसैन, सदाकत हुसैन, काजिम रजा, रौनक जैदी, अमीर हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें