भाजपा की नीतियों का गुणगान किया
शामली। भाजपा नेता यतेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा की नीतियों जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम रोशन किया है। रविवार को गांव मुंडेट कला में आयोजित सभा में कहा कि भाजपा नेता यतेंद्र चौधरी ने कहा कि आज देश से भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों, युवाओं तथा मजदूरों के लिए योजनाएं चलाकर लाभ देने का काम किया है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजपाल सिंह, रणधीर सिंह, मेनपाल सिंह, राकेश कुमार, विनोद आदि मौजूद रहे।