फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के कारण प्रतिभा हो रही है कुंठित: सुनील शांडिल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण के कारण प्रतिभा हो रही है कुंठित: सुनील शांडिल्य
विज्ञापन

जलालाबाद।
ग्राम चंदेनामाल स्थित जूनियर हाईस्कूल में सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सुनील शांडिल्य ने समाज में फैली कुरीतियों दहेज प्रथा, नशाखोरी, अशिक्षा, आपसी मतभेद आदि समाप्त करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि आरक्षण की वजह से प्रतिभा कुंठित हो रही हैं, जबकि अयोग्य हाथों में बागडोर है।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सुनील शांडिल्य ने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में 80 अंक पाने वाला मेधावी छात्र, 40 अंक पाने वाले अयोग्य छात्र से पिछड़ जाता है। यह हमारे देश का दुर्भाग्य है। आजादी के बाद आरक्षण की व्यवस्था मात्र 10 वर्ष के लिए हुई थी, परंतु वोट बैंक की राजनीति के चलते 70 वर्षों के बाद भी व्यवस्था चली आ रही है। अब देश के सभी राजनीतिक दलों को चाहिए कि जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण को लागू कराया जाए, ताकि प्रतिभाएं आगे आकर देश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर सकें। इस अवसर पर समाजसेवी सुभाष शर्मा ने कहा कि सरकार को एससी/एसटी एक्ट जैसे काले कानून को समाप्त करना चाहिए। इस कानून के कारण 80 प्रतिशत जनता पीड़ित है। बैठक की अध्यक्षता पंडित चंदूलाल शर्मा और संचालन रविंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान दीपक वत्स, डॉक्टर श्रीकांत शर्मा उपाध्यक्ष, अनिल शर्मा महासचिव, आनंद वत्स मंडल अध्यक्ष, आधार भारद्वाज जिलाध्यक्ष ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में कृष्णलाल शर्मा, संजय नागल, सूरज शर्मा, सुमित शर्मा, राकेश शर्मा, नरेश शर्मा, बोबी शर्मा, देवेंद्र शर्मा, पंडित हरीश शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें