अमर उजाला ब्यूरो
शामली। श्री 1008 पार्श्वनाथ अतिशय दिगंबर जैन मंदिर जैन मोहल्ले से वार्षिक रथ यात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। वार्षिक रथ यात्रा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत, जैन समाज का ध्वज, भगवान महावीर का अभिषेक की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। रथयात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
शुक्रवार को फव्वारा चौक स्थित हाथीखाना मैदान जैन मोहल्ला जैन मंदिर से श्री 1008 पार्श्वनाथ अतिशय दिगंबर जैन वार्षिक रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, रेलवे रोड, महावीर मार्ग, मिल रोड, अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड वीवी इंटर कालेज रोड होते हुए जैन मंदिर में समाप्त हुई। श्रीजी की रथयात्रा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत, जैन समाज का ध्वज, भगवान महावीर का अभिषेक की झांकियां मथुरा से आई शहनाई भजन मंडली, ढोल नगाड़े आकर्षण का केंद्र रहे। जबलपुर से आए बैंड ने भगवान महावीर के भजनों पर गुणगान किया। रथयात्रा में देशभक्ति व धार्मिक भजन की प्रस्तुती की गई।
दिल्ली रोड स्वर्ग आश्रम, गांधी चौक पर फूलों से रथयात्रा का स्वागत किया। श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, रमेश धीमान, पुनीत द्विवेदी, शरद द्विवेदी, विनय पांचाल ने स्वागत किया। संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति के अध्यक्ष मनोज मित्तल स्वागत किया। शहर में जल जीरा, कढ़ी चावल, चाट पकौड़ी आदि श्रद्धालुओं को वितरित किया। मौके पर रवि जैन, मयंक जैन, वैभव, प्रवीण जैन, वीरेश जैन, सुदेश, सुधा, सुशील जैन, अंकिता जैन, प्रियंका जैन, रश्मि जैन, स्वाती जैन, जेके जैन, आलोक जैन, आशीष जैन, दिनेश जैन, कामता प्रसाद जैन, कमल जैन, अमर जैन, सचिन जैन, सलेक जैन, सुदेश, राजेश जैन, मुन्ना लान जैन आदि मौजूद रहे।
महत्वपूर्ण
- शामली में धूमधाम से निकली दिगंबर जैन वार्षिक रथ यात्रा
- जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, सुंदर झांकियों ने मनमोहा