फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरु होगा सर्वे, गांव गांव घूमकर छूटे पात्रों का किया जाएगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने कलक्ट्रेट से किया स्वच्छता रथ का शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट से स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने रथ को पूरे जिले में घुमाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद पहले ही ओडीएफ हो चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट से स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता रथ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में स्वच्छता के प्रति कोई भ्रम न रहे। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता रथ चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के शौचालय बन गए उनका निरंतर प्रयोग किया जाए। यह स्वच्छता रथ के माध्यम से ग्रामीणों में प्रचार प्रसार किया जाएगा है। वहीं, शौचालय को किस तरह बनाना है, वैज्ञानिक तरीके से सिखाने का प्रयास किया जा रहा हैं। जिससे स्वच्छता के लिए सभी चीजें को दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए ग्रामीणों में इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। जो सर्वे हुआ था, उसमें पात्रता सूची निर्धारित करने के लिए ओडीएफ सर्वे 2013 में हुआ था। उन्होंने कहा कि इस सर्वे को फिर से शुरू करने करने जा रहे है। छूटे हुए पात्र लोग हैं। उन्हें इस सर्वे में समम्लित किया जाएगा। आने वाले समय में सभी व्यक्तियों का शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका सर्वें अगले माह से प्रारंभ किया जाएगा। गांव गांव में जाकर ग्रामवासियों का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, दिनेश सिंगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें