फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैसवाल में कश्यप समाज की बैठक, आरक्षण दिए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भैंसवाल गांव में आयोजित कश्यप समाज की बैठक में वक्ताओं ने समाज में फैली बुराइयों को दूूर करने और बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया गया। बैठक में कश्यप समाज के लोगो की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समाधान करने, समाज के लोगों का आरक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में कश्यप समाज के चौधरी भोपाल सिंह ने महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कहा कि आजादी के बाद कश्यप समाज के लोगों की उपेक्षा बरती जा रही है। कांधला के श्याम गढ़ी में सोनी कश्यप की हत्या में पीड़ितों को पूरी तरह न्याय नहीं मिल पाया है। कश्यप समाज को प्रदेश सरकार आरक्षण दे, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। मौके पर कश्यप समाज के 11 सदस्यीय समिति गठित की गई। समिति के अध्यक्ष भोपाल सिंह, राजपाल सिंह कश्यप भौराकंला, नीटू मास्टर भनेड़ा, लोकेंद्र कश्यप लिसाढ़, कंवरपाल गढ़ीपुख्ता, सत्यवीर सिंह कश्यप, भैंसवाल, विनोद कश्यप, मीमला, रामपाल सिंह कश्यप खेड़ी, धीर सिंह कश्यप, चंद्रपाल कश्यप कुड़ाना, रामलाल कश्यप शामिल है। बैठक में मांगेराम, ऋषिपाल, ओमप्रकाश कश्यप रामड़ा, सुरेश राझड़, चंद्रपाल सिंह, ओमसिंह, दीपक, रोहताश, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें