वीवी पीजी कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस विभाग द्वारा पौधरोपण किया गया। जिसमें कॉलेज के शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण में पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया है।
बृृहस्पतिवार को मंडी रोड स्थित वीवी पीजी कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस विभाग द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. वेदकुमारी ने कहा कि प्रदूषण पेड़ पौधों के न होने के कारण की बढ़ता जा रहा है। पौधों के कम होने से हानिकारक हवाएं शुद्ध नही हो पा रही है। जिससे बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। यदि हमें अच्छा जीवन जीना है तो अपने आसपास पौधे लगाने होंगे। इस अवसर पर शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण में पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया। मौके पर प्लास्टिक की पॉलिथीन का प्रयोग न करने की भी शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में डॉ. नीना छोकरा, डॉ. मृदुला जैन, डॉ. अनुप्रिया, ऋचा भारद्वाज, नवनीत, डॉ. अरविंद आदि मौजूद रहे।