फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालाना उर्स का शुभारंभ, जायरीनो ने चढ़ाई पाक चादर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

कस्बे में तीन दिवसीय सालाना उर्स का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। जायरीनों ने पीर की मजार पर चादर चढ़ाकर अमन चैन की दुआ मांगी। वहीं कव्वाल पार्टियों ने सूफियाना अंदाज में कव्वाली पेश की।
विज्ञापन

जलालाबाद मेें बैरी वाले पीर के नाम से मशहूर अमजद अली रहमतुल्ला पीर साहेब पर उर्स मेले का शुभारंभ हुआ। दूर-दराज से आए हजारों जायरीनों ने पीर की मजार पर अगरबत्ती व प्रसाद तथा चादर चढ़ाकर अमन चैन की दुआ मांगी। सालाना उर्स में हरियाणा, दिल्ली, यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड, मुंबई, आदि दूर-दूर से काफी भारी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। सभी तीन दिनों तक उर्स में रहकर पीर साहेब के दरबार में मन्नत मांगेंगे। दूर-दराज से कई कव्वाल पार्टियां भी पहुंची और अपने सूफियाना अंदाज में कलाम कव्वालियां पेश की। इस दौरान उर्स में प्रधान श्याम सिंह सहारनपुर, बुधराम शर्मा हरियाणा, सोमपाल सिंह, मगन सिंह, मोहम्मद इस्लाम, इकबाल पीर , भिक्का मलिक, साजिद मलिक, इकरम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें