फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी में 63 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली/ जलालाबाद। विद्युत निगम ने बिजली चोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर 63 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है और 72 लाख का जुर्माना लगाया गया है। बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बुधवार को विद्युत निगम की दस टीमें बनाकर पूरे कस्बे में बिजली की चोरी करने वालों के खिलाफ दिन निकलते ही सुबह छह बजे बिजली कनेक्शन चेकिंग अभियान शुरूहो गया। बिजली की चोरी कर रहे लोगों के यहां छापेमारी की गई। कई स्थानों पर सीधा केबिल डालकर चोरी की जा रही थी। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर, अधिशासी सुरेश चंद्रा के नेतृत्व में छापामार टीम में बिजली चोरी रोकने का अभियान चलाया गया। अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि जलालाबाद कस्बे में 122 कनेक्शनों की जांच की। उन्होंने बताया कि 9 कनेक्शनों का लोड बढ़ाया गया। छापा मार टीम में एसडीओ मनोज कुमार, उपखंड अधिकारी नाजिम अहमद, कवर हसन और एसके गुप्ता, जेई कुलदीप कुमार जेई आलोक कुमार, जेई अशोक कुमार, आदि अधिकारियों के साथ दर्जनभर कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। टीम ने बिजलीचोरी करने वालों से 72 लाख रुपये का जुर्माना लगाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें