फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना से अवैध खनन पर मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना से अवैध खनन पर पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कैराना (शामली)।। यमुना नदी से चोरी से अवैध रेत खनन करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत पांच माफिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसआई बच्चू सिंह ने कोतवाली पर अभियोग दर्ज कराया कि वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। करीब 11.45 बजे खुरगान चौराहे पर रेत से लदे डंपर व ट्रक को आते देखा, जिन्हें शक की बुनियाद पर रोकने का प्रयास किया गया, तो उनमें सवार माफिया फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को पीछा कर पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी रॉयल्टी रसीद नहीं दिखा पाए और वाहनों में ओवरलोड रेत भरा हुआ था। पुलिस ने दोनों रेत से लदे वाहनों को जब्त करने के साथ ही आरोपी को कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील, निवासी ग्राम टाडी थाना फलावदा, जनपद मेरठ बताया, जबकि वह अपने साथियों के नाम पुलिस के सामने उजागर नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी सुनील के नामजद सहित उसके चार अन्य अज्ञात साथियों के विरुद्ध चोरी से रेत खनन करने आदि से संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें