फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओ का पोल खोलो आंदोलन शुरु होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरोध में 17 से आंदोलन
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मंडल प्रभारी व पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता 17 से लेकर 30 जून तक प्रदेश के सभी शहर- ब्लाक व जिला मुख्यालयों पर भाजपा की पोल खोलो आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बुढ़ाना रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी व हापुड़ के पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में 17 से लेकर 30 जून तक प्रदेश के सभी ब्लाक- शहर व जिला मुख्यालयों पर भाजपा की पोल खोलो आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से वर्ष 2019 के कैराना लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने व कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री अयूब जंग, जिला प्रभारी सुबोध शर्मा ने कहा कि प्रदेश में गन्ना किसानों का भुगतान चीनी मिलों पर बकाया है। किसान बकाया भुगतान न मिलने से आत्महत्या करने को मजबूर हैं। कांग्रेेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार डीजल-पेट्रोल गैैस में लगातार बढ़ रहे दामों पर अंकुश नहीं लगा पाई है। बैठक में श्यामलाल शर्मा, राजेश कश्यप, बाबूखान, प्रवीन तरार, ठाकुुर लाखन सिंह, प्रदुमन चौधरी, अमित शर्मा, अनुज गौतम, जेेके जैन एडवोकेट, अशोक जैन, राजपाल सिंह एडवोकेट, विनोद अत्री, महिपाल शर्मा, सुुरेश पाल शर्मा, रविंद्र आर्य, प्रवीण पांचाल, राकेश शर्मा, सलामत अंसारी, लोकेश राणा, सुभाष अटवाल, नूसरत अली, अकुंर जैन, फरमान अली, अकित जैन, यशपाल कपूूर, चयन सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें