शामली। शहर में बुढ़ाना रोड रेलवे क्रासिंग पर ट्रक की टक्कर लगने से गांव काबड़ौत के प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें शामली चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया।
गांव काबड़ौत के प्रधान सुबोध कुमार मंगलवार रात किसी कार्य से शामली आए थे। शामली से रात करीब पौने नौ बजे वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जब वह बुढ़ाना रोड रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे, तो वहां ट्रैफिक जाम लगा हुआ था और फाटक बंद था। जैसे ही फाटक खुला, तो पीछे से आए ट्रक चालक ने सुबोध की बाइक में टक्कर मार दी। जिस कारण सुबोध बाइक सहित सड़क पर गिर गए। ट्रक की चपेट में आने से उनको गंभीर चोट लगी तथा बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद राहगीरों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ग्राम प्रधान को शामली सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
-