फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र पर ही दर्ज है परीक्षा की पूरी स्कीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जनपद में पूरी तैयारियां चल रही है। डीआईओएस कार्यालय पर प्रवेश पत्र पहुंच चुके है। जिनका वितरण शुरू कर दिया गया। सभी कॉलेजों से परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्रों का एक फरवरी से वितरण शुरु हो जाएगा। इस बार किसी भी परीक्षार्थी को स्कीम बाहर से खरीदने की जरूरत नही है। पूरी स्कीम प्रवेश पत्र ही दर्ज है। हर विषय के पीछे ही उसकी तारीख और पाली दर्ज है। बोर्ड से प्रवेशपत्र, नामावली और डेस्क स्लिप डीआईओएस कार्यालय पहुंच चुकी है। मंगलवार को उन्होंने जनपद के सभी 95 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को सूचना देकर वितरण शुरू कर दिया है। प्रवेश पत्र और अन्य सामग्री लेने के लिए कार्यालय पर दिनभर लाइन लगी रही। इस बार डेस्क स्लिप भी बोर्ड द्वारा ही भेजी गई है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि एक फरवरी से प्रवेशपत्र का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें