कासगंज में हुए सांप्रदायिक दंगे के दौरान मारे गए चंदन गुप्ता को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। शहर में कैंडल मार्च निकाला और फिर सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि सभा हुई।
सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक रविंद्र कालखंडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, एमएसके रोड पर कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद सुभाष चौक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा हुई। उसमें रविंद्र कालखंडे ने कहा कि कासगंज में जो लोग पाकिस्तान जिंदाबाद बोल रहे थे, ऐसे लोगों को पाकिस्तान ही भेज देना चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजवीर निर्वाल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है। भारत में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। उनकी मांग है कि चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा दिया जाए और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। इस दौरान राजेश कुमार, अजय कुमार, धीरज कुमार, शुभम कुमार, विकास संगल, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, राहुल आदि मौजूद रहे।
हिंदू रक्षा सेना के संगठन का विस्तार
शामली। हिंदू रक्षा सेना की शामली में बड़ी माता मंदिर में बैठक हुई ,जिसमें संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप गौड़ ने बताया कि इसी के चलते नीरज गोयल को शामली नगर उपाध्यक्ष, कपिल शर्मा को महामंत्री, रजत शर्मा को नगर मंत्री, मनोज कुमार ब्लाक उपाध्यक्ष, संजय सैनी महामंत्री, बनत नगर पंचायत से राजेश धीमान नगराध्यक्ष, अनुज कुमार नगर संयोजक, विजय कुमार उपाध्यक्ष बनाया गया।