शामली। शहर के विभिन्न स्कूलों में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रंगोली, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
शहर के विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रंगोली, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने नाटिकाओं के माध्यम से भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने छात्राओं से अपने मत का प्रयोग किए जाने का आह्वान किया। उधर, कस्बा बनत के देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज में भी मतदाता जागरूकता के अंतर्गत रंगोली, पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सुंदर रंगोली तथा पोस्टर बनाकर मतदान के प्रति जागरूक किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, नाजिश द्वितीय तथा एलिस तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में तनु राणा प्रथम, नेहा द्वितीय और स्नेहा तृतीय स्थान पर रही, जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में अक्षय राणा प्रथम, ऋतिक द्वितीय और वंशिका तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान प्रधानाचार्या देवेंद्र पाल सिंह राणा, जूली वर्मा, मंजू, अनीता, ऊषा, अरूण सिंह, अनंगपाल मौजूद रहे।