फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 जनवरी को होगा जिला बार एसोसिएशन का मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला बार एसोसिएशन की वर्ष 2017-18 की कार्यकारिणी का चुनाव 23 जनवरी को होगा। चुनाव आयुक्त का कहना है कि नवंबर माह में जिला उपभोक्ता फोरम ने चुनाव के संबंध में जो आदेश दिया था, उस पर राज्य उपभोक्ता फोरम ने स्टे ऑर्डर दे दिया है। इसी के चलते चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में गुटबाजी हो गई थी। नवंबर माह में जब जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही थी तो एक पक्ष के अधिवक्ताओं ने इस पर सवाल उठा दिया था। साथ ही जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दायर कर दिया था। इसके चलते तब चुनाव प्रक्रिया रुक गई थी। दूसरे पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिला उपभोक्ता फोरम के आदेश के खिलाफ राज्य उपभोक्ता फोरम में पैरवी की। जिला बार एसोसिएशन चुनाव आयुक्त एडवोकेट मुकेश कुमार गर्ग ने बताया कि राज्य उपभोक्ता फोरम ने जिला उपभोक्ता फोरम के आदेश पर स्टे दे दिया है। नवंबर माह में ही चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा होने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 19 जनवरी (शुक्रवार) को दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र वापसी लेने की प्रक्रिया होगी। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। फिर 22 जनवरी सायं पांच बजे तक उम्मीदवार अपना प्रचार कर सकेंगे, जिसके बाद 23 जनवरी की सुबह दस से दोपहर दो बजे तक जिला बार भवन में मतदान होगा। अपराह्न तीन बजे से मतों की गिनती शुरू होकर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव आयुक्त मुकेश कुमार गर्ग ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें