फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिशा ने लगाई सबसे लंबी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकिशा ने लगाई सबसे लंबी छलांग
विज्ञापन

शामली। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रतिभागी छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए अपना दम दिखाया। जिसमें लंबी कूद में अंकिशा ने सबसे लंबी छलांग लगाई।सभी विजेेताओं को पुरस्कार किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन दौड़, लंबीकूद, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, बैडमिंटन, सामूहिक नृत्य और एकल नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपना कमाल दिखाया। जिसके बाद छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने सभी प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी अधिक ध्यान देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विपुल सूर्यवंशी, तेजपाल सिंह, वाईपी सिंह, आईपी सिंह, राजेंद्र, सुशील, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


--खेल प्रतियोगिताओं के विजेता छात्राओं की सूची
खेल नाम प्रथम द्वितीय तृतीय
800 मीटर दौड़ शिवानी- ममता वर्षा
रिले दौड़ कलाम हाउस रमन हाउस भाभा हाउस
लंबीकूद अंकिशा ममता हिमांशी
जैवलिन थ्रो नेहा श्वेता अंजलि
शॉटपुट अंजलि अंकिशा संगीता
टीटी अंजलि नेहा नेहा
बैडमिंटन साक्षी ज्योति सपना
सामूहिक नृत्य अनुष्का मीनाक्षी अश्विल गुप्ता
नृत्य अनुष्का सुप्रिया वंशिका
एकल गायन दीपांशी प्रिया वंशिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें