फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में मनाया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने चौधरी साहब के जीवन और संघर्षों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब का जीवन सादगीपूर्ण रहा। वह उच्च विचारों के धनी थे। कार्यक्रम का संचालन रवि खन्ना ने किया। इस दौरान सहदेव सिंह, आशीष, प्रमोद, रजनीश, रितेंद्र कुमार, श्रवण, रविंद्र, यशवीर, ऋचा, शांतिदेवी और दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, गांव कुरमाली स्थित वैदिक इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का ज न्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। चौधरी साहब के जीवन पर आधारित एक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष रणधीर सिंह, प्रबंधक डॉ. योगेंद्र मलिक, प्रधानाचार्य कंवरपाल सिंह, ज्ञानेंद्र मलिक, जगत सिंह, जसबीर सिंह, सोहनबीर सिंह, सुखबीर, प्रदीप मलिक, जियाउलहक अंसारी, अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता धर्मपाल सिंह और संचालन आजाद सिंह ने किया।
उधर, भैंसवाल रोड स्थित श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान धीर सिंह, अनिल कुमार, फूल कुमार, मनोज शर्मा, प्रवेंद्र सिंह तोमर, महेश गौड, घनश्याम वशिष्ठ, अनुजपाल, रवि कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, आरके पीजी कॉलेज में चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर माल्यार्पण किया गया। प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. प्रवीन अहमद, राजीव कुमार, श्रीपाल, ओमवीर सिंह, सतेंद्र शर्मा, शिव कुमार शर्मा, अंकित सिंघल, जगबीर सिंह, रामपाल सिंह, संजय कुमार, कर्ण सिंह, विजय मलिक, विजय कुमार और विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव टिटौली में चौधरी राजेंद्र सिंह विदुर के आवास पर लोकतंत्र सेनानियों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस मनाया। अध्यक्षता क्रांतिकारी कृष्णबंधु नाला ने तथा संचालन गौरीशंकर कांधला ने किया। कृष्ण बंधु ने भाव विभोर होकर कहा कि चौधरी साहब के बिना तो चौधरी शब्द अधूरा और कांतिहीन सा लगने लगा। चौधरी शब्द को सूर्य सी कांति चौधरी चरण सिंह के साथ जुड़कर मिलती है। इस दौरान महमूद हसन, हबीब, नसीम इकबाल, फिरासत अली खां, नवाब खां, गफ्फूर शाह, शंकरदास, ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें