फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 किसानों का शाल प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के कृषि विभाग द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर आयोजित किसान सम्मान समारोह में 32 किसानों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कृषि विभाग की संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10 बजे शहर के माजरा रोड स्थित जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर आयोजित किसान सम्मान समारोह का शुभारंभ सीडीओ रेणू तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी और उनके पति प्रसन्न चौधरी ने दीप प्रज्वलित करके किया। जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री कार्यकाल में कराए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उनके बताए गए सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। राजवीर सिंह मुंडेट की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कृषि, उद्यान, गन्ना ओर पशुपालन विभाग की ओर से 32 किसानों को शाल उढ़ाकर, प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें गन्ना विकास विभाग की ओर से सम्मानित किसानों में संदीप कुमार, रणवीर सिंह, वासिद अली, तेजपाल, परमजीत सिंह, ओमवीर सिंह, ओमपाल सिंह, जोगराज, भोपाल सिंह, बाबूराम, संदीप, महेंद्रपाल, प्रमोद कुुमार, नरेंद्र सिह, ऋषिपाल, विनोद कुमार, पशुपालन विभाग की ओर से दीपक कुमार, राजेंद्र कुमार सैनी, बृजेश, ओमेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, सोनू, आलिम, विक्रम उद्यान विभाग की ओर से कलीराम, लियाकत कालीचरण, बस्तीराम, ब्रजपाल, दल सिंह, वेद सिंह, योगेंद्र सिंह, जोनल स्तर पर गन्ना प्रतियोगिता में पेडी वर्ग में विजेता किसान सुखपाल सिंह, भोपाल सिंह, राकेश कुमार, पौधा अगेती में बिजेंद्र सिंह, सुशील कुमार, सोहेंद्र सिंह वर्मा, पौधा सामान्य में सत्यप्रकाश, सुखपाल सिंह, भोपाल सिंह शामिल है।
उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि जोनल स्तर पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर किसानों का एक हजार रुपये, द्वितीय स्थान वाले किसानों को 500 रुपये, तृतीय स्थान पाने वाले किसानों को 300 रुपये व गन्ने की फसल उत्पादन में प्रथम स्थान पर किसानों को 7000 रुपये, द्वितीय स्थान वाले किसानों को 5000 रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में खातों में हस्तांतरित की जाएगी। सम्मान समारोह में जिला कृषि अधिकारी डाक्टर हरीशंकर, जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल भारती, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, उपपरियोजना आत्मा सुबोध कुमार व शामली ब्लाक प्रमुख पति जयदेव सिंह, रिटायर्ड एडीओ चंद्रपाल सिंह, रणधीर सिंह सल्फा, सुनील पंवार अनिल चौहान,देशराज भनेड़ा मौजूद रहे। संचालन कृषि विशेषज्ञ वीरेंद्र सिंह ने किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें