फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4ीएम ने किसानों को आय दुगनी करने का दिया मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हाथी करौदा गांव में आयोजित किसान पाठशाला में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने किसानों को आय दुगनी करने का मंत्र दिया। सहफसली खेती करने के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य, मधुमक्खी पालन, फूल की खेती करने और उन्नतशील प्रजातियों का प्रयोग करने की सलाह दी है ।
विज्ञापन

प्राइमरी पाठशाला में आयोजित किसान पाठशाला डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को अपना पंजीकरण अवश्य कराना होगा। उन्होंने मृदा परीक्षण के आधार पर पोषक तत्वों का प्रयोग करने का सुझाव दिया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे बताया कि रबी की फसलों में कुल धनराशि का 1.5 प्रतिशत तथा नकदी फसलों में पांच प्रतिशत प्रीमियम जमा करना होता है। किसान रबी की फसलों का बीमा 31 दिसंबर तक करा सकते हैं। उपनिदेशक कृषि डाक्टर रामवीर कटारा ने रबी बीजों पर गेहूं की दस वर्ष तक की प्रजातियों पर कुल अनुदान 1600 क्विंटल, दलहन की आगामी 15 वर्षों तक की प्रजातियों पर कुल 3300 क्विंटल तक अनुदान दिया जाता है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना में कलस्टर प्रदर्शन के लिए 7500 हेक्टयर तथा कृषि यंत्रों पर 600 रुपये से 150000 तक अनुदान दिया जाता हैं। सब मिशन आन एग्रीकलचर एक्सटेंशन योजना के तहत किसानों के खेत पर प्रदर्शन फार्म स्कूल आयोजित कराए जाते है। उन्होंने कृषि यंत्रों, फार्म, मशीनरी, बैंक कस्टम हायरिंग सेंटर, सोलर पंप, जिप्सम वितरण, स्प्रिंकलर, सेट वितरण, वर्मी कंपोस्ट यूनिट की स्थापना के लिए अनुदान दिए जाने की जानकारी दी है। इस मौके पर हाथी करौदा के प्रधान सरवीर, डाक्टर सुबोध कुमार, संजीव कुमार, विनय कुमार, विजेंद्र सिंह, मांगेराम, अमित मलिक, अंकुर राठौर, देवेंद्र, राशिद, वेद सिंह, भगवत सिंह, सुरेंद्र, धर्मवीर, भगवत सिंह, सुरेंद्र, धर्मवीर, धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें