फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के रुपयों की बंदरबाट की शिकायत पर जांच बैठी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना(शामली)। पांच वर्ष में नगर पालिका परिषद द्वारा कस्बे में कराए गए विकास कार्यों में रुपये की बंदरबाट का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की गई थी। इ इसका संज्ञान लेते हुए शासन ने शिकायत की जांच नायब तहसीलदार को भेजी है। नायब तहसील जांच पूरी करने के बाद डीएम के माध्यम में जांच रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन

कैराना को आदर्श नगर योजना में शामिल किए जाने के बाद कैराना नगर पालिका ने कस्बे में करोड़ों रुपयों के विकास कार्य सीसी टाइल्स सड़कें, बारात घर, पानीपत रोड का चौड़ीकरण, डिवाइडर, पालिका मार्केट, कैराना से पंजीठ तक नाला निर्माण, नलकूप, पालिका भवन आदि कराये थे। वहीं कस्बा निवासी एक युवक ने विकास कार्यों में पैसों की बंदरबाट का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को शिकायत भेजी थी। शासन ने घोटालों के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए उक्त प्रकरण में जांच शुरू कर दी है। जांच नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता को सौंप दी गई है। नायब तहसीलदार ने बताया कि ने नगर पालिका से शिकायतों से संबधित फाइलें तलब कर ली है। जल्द ही जांच पूरी करके रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, इस मामले में पूर्व चेयरमैन राशिद अली का कहना है कि पहले भी जांच हुई थी। सभी शिकायतें निराधार है। शिकायतों की जांच करने में वो पूरा सहयोग देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें