एक अक्तूबर से परिषदीय स्कूलों के समय में अभाव
शामली। जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन स्कूल, कॉलेजों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराने में मनमानी नहीं चलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को त्योहार के बाद एक साथ परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक अक्तूबर से सभी स्कूल, कॉलेजों के समय में बदलाव किया है। बदले गए समय के मुताबिक सुबह साढ़े आठ स्कूल खुलेंगे और ढाई बजे बंद होंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने जनपद के सभी स्कूल, कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं और सर्दी का मौसम नजदीक होने के साथ ही समय में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अब किसी प्रत्येक कॉलेज में अर्द्धवाषिक परीक्षाएं एक साथ कराई जाएगी।