वीवी इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय इंटर स्कूल बैडमिंटन दूसरे दिन जारी रही। शनिवार को अंडर-17 वर्ग में चार टीमें सेमीफाइनल में और अंडर-14 में पांच टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
संस्था के डायरेक्टर विजय सैनी ने बताया कि अंडर-17 वर्ग में द्रोण स्पोर्ट्स एकेडमी, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल, ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल, होली हेवन पब्लिक स्कूलों की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। जबकि अंडर-14 में सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल, द्रोण स्पोेर्ट्स एकेडमी, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल, सेेंट फ्रांसिस पब्लिक स्कूल, मेपल्स एकेडमी की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची। कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने प्रतियोगिता में आए खिलाड़ियों व अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर हिमानी गौतम, विजय सैनी, सुधीर, संजीव कुमार, प्रसून, हिमांशु गौतम, प्रदीप कुमार, अमरपाल सिंह, धीरसिंह, पूजा, लक्ष्य, अंचल, इमरान चौधरी, पंकज गुप्ता, धर्मेंद्र, रविंद्र भारद्वाज, शिवम, आदि उपस्थित रहे।