फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 हजार 454 किसानों को 57 करोड़ रूपये के प्रमाण पत्र होंगे जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

लघु एवं सीमांत किसानों की ऋण माफी योजना के तहत के तहत जिले में प्रथम चरण में 7,454 किसानों प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। पूर्व में प्रमाण पत्र वितरण की तारीख पांच सितंबर रखी गई थी, लेकिन सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में इनका वितरण होगा। जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल प्रमाणपत्र वितरित करेंगी।
विज्ञापन

शामली जिले में 58 हजार किसानों को फसली ऋण माफी योजना में शामिल किया गया है। उसके लिए किसानों के बैंक खाते आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया चलाई गई। अभी तक सभी किसानों के खाते आधार कार्ड से नहीं जुड़ पाए हैं। पहले चरण में 7454 किसानों के करीब 57 करोड़ रुपये फसली ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए जाने हैं। पूर्व में पांच सितंबर को समारोह आयोजित कर प्रमाण पत्र वितरित करने की तैयारी थी, लेकिन जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल का कार्यक्रम नहीं मिल पाया। अपर जिलाधिकारी शिवबहादुुर सिंह ने बताया कि पांच सितंबर के स्थान पर सितंबर के दूसरे सप्ताह में तारीख निर्धारित होने पर समारोह आयोजित कर किसानों के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें