फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरान पढते समय किशोरी की चोटी कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बिजलीघर के सामने ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी माजरी निवासी संजय सैनी व सतीश सैनी ट्रैक्टर ट्राली में सिक्का पेपर मिल से वैस्टेज लेने के लिए जा रहे थे। उधर, ट्रक चालक जनपद जोनपुर थाना जलालपुर के गांव डेरवा निवासी देवेंद्र सिंह ट्रक लेकर सहारनपुर की ओर जा रहा था। बुधवार रात करीब ढाई बजे थानाभवन के बिजलीघर के सामने ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक सतीश, संजय और ट्रक चालक देवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से तीनों घायलों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बैंक के बाहर से बाइक चोरी
थानाभवन। गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी कदीर पुत्र अलीजान बृहस्पतिवार को गांव में ही बैंक शाखा पर गया था। उसने बाइक बैंक के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान उसकी बाइक चोरी कर ली गई। पीड़ित ने तहरीर देकर बाइक बरामद कराने की मांग की है। उधर, थानाभवन क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी सिद्धार्थ मलिक पुत्र कंवरपाल दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार को घर में धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए सिद्धार्थ गांव आया हुआ था। रात में सिद्धार्थ आंगन में सो रहा था जबकि उसने मोबाइल सिरहाने रख रखा था। देर रात मोबाइल चोरी हो गया। फोन की कीमत करीब 50 हजार बताई गई है। बृहस्पतिवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान की छत गिरी
थानाभवन। क्षेत्र के गांव काजीपुरा निवासी बाबूराम कश्यप बुधवार रात परिवार के साथ मकान में सोया हुआ था। बारिश के चलते देर रात मकान की छत चरमराने की आवाज आने लगी। इस पर परिवार के लोग जाग गए और मकान से बाहर निकल आए। इसी बीच मकान के एक हिस्से की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से फर्नीचर और अन्य सामान नष्ट हो गया। पीड़ित ने आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें