फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला की चोटी कटी, दूसरी के कटे कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की चोटी कटी
विज्ञापन

कांधला।
क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत में एक युवती की चोटी कट गई, जबकि एक महिला के कपड़े कट गए। मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
गांव गढ़ीदौलत निवासी 25 वर्षीय बिल्लो पुत्री नफीस अपने परिवार के साथ बुधवार रात घर में सो रही थी। परिजनों के मुताबिक रात करीब एक बजे युवती की चीख के साथ आंख खुल गई। युवती ने देखा कि उसकी चोटी कटकर जमीन पर पड़ी हुई है। इसे देखकर युवती बेहोश हो गई। वहीं, गांव की विवाहिता महिला सन्नो परिवार के साथ सो रही थी। परिजनों के अनुसार एक साये ने उस पर हमला कर कपड़े काट लिए हैं।
विज्ञापन

बाबरी। बाबरी में बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे आसमां पत्नी गुलफाम अपने घर कमरे के बाहर सिलाई कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी चोटी कट गई और उसको पता नहीं चला। पिंजरे में बंद तोता जोर-जोर से शोर मचाने लगा। तोते की आवाज सुन परिवार की एक आठ वर्षीय बच्ची ने ऊपर जाकर देखा तो महिला के पीछे चोटी कटी पड़ी थी। मौके पर भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष समय सिंह भी मौके पर पहुंचे व भीड़ को तितर बितर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें