फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में ही होगी स्वाइन फ्लू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 12 ब्लड सेंपल की जांच करने से मेरठ के डाक्टरों ने मना कर दिया। इसके चलते शामली स्वास्थ्य विभाग सभी संदिग्धों को मेरठ लेकर जाएगा और उनकी वहीं पर जांच कराएगा।
दरअसल स्वाइन फ्लू से हिंड निवासी युवक दिलशाद की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसीएमओ डा. नेतराम तथा जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय के नेतृत्व में गांव हिंड में जाकर दिलशाद से जुड़े 12 लोगों के ब्लड सेंपल लिए थे और उनको जांच के लिए मेरठ भेजा था। डाक्टरों का मानना था कि जो लोग दिलशाद के संपर्क में रहे उनकी जांच होनी चाहिए। उधर, मेरठ के डाक्टरों ने सेंपल लेकर जांच के लिए भेजने के इस तरीके से मना कर दिया। मेरठ के डाक्टरों के अनुसार जिसकी जांच होनी है, उसको स्वयं लैब में आना होगा. जिसके चलते अब शामली स्वास्थ्य विभाग जो व्यक्ति अपनी स्वाइन फ्लू की जांच कराना चाहेगा उन सबको मेरठ लैब में ले जाएगा और उनकी जांच कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में लगाया गया स्वास्थ्य कैंप
शामली। गांव हिंड में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा थानाभवन क्षेत्र के गांव हींड में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने 114 मरीजों की जांच की और 42 ब्लड स्लाइड बनाई गई। इस दौरान ग्रामीणों को दवाईयों का वितरण किया गया। इसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नेतराम, जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय तथा डा. वासिल, अवधेश वाडेकर, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
----------
स्वाइन फ्लू की जांच के लिए इन लोगों को मेरठ ले जाया जाएगा, वहीं पर जांच की जाएगी
-डा. विनय
जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें