शहर के स्कूल शनिवार से खुल गए। नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हवन पूजन के साथ किया गया। शिक्षकों और बच्चों ने वेद मंत्रों के साथ आहुति देकर हवन संपन्न कराया। पहले दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम ही नजर आई। कुछ स्कूल सोमवार से शैक्षिक सत्र का शुुुभारंभ करेंगे।
शनिवार से शिक्षा संस्थानों में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हो गया। हवन पूजन के साथ शिक्षा सत्र का शुभारंभ हुआ। कुछ निजी स्कूल नए सत्र का शुभारंभ सोमवार से करेंगे। देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत में हवन के साथ सत्र का शुुुुभारंभ किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल राणा ने सभी बच्चों को नए सत्र की शुुुभकामनाएं देते हुुए कठिन परिश्रम कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे मस्ती छोड़कर अब पढाई की ओर ध्यान दें। शिक्षकों ने बच्चों का गृह कार्य चेक किया। वहीं, दयानंद वैदिक विद्यालय शामली में भी नए सत्र पर हवन किया गया। यज्ञ के पुरोहित रविदत्त शर्मा और मुख्य यज्ञमान प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मिश्रा रहे। बच्चों और शिक्षकों ने मंत्रों के साथ आहुति दी।