फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने फूंका आजम खां का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भारतीय सेना के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर हिंदू जागरण मंच, हिंदू युवा वाहिनी और वीरांगना वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता आजम खां का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया। शिव चौक पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि सपा नेता आजम खां ने भारतीय सैनिकों के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करके बेहद निंदनीय कार्य किया है। सेना के प्रति दिया गया बयान देश द्रोह की श्रेणी में आता है। आजम खां के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान प्रदीप शर्मा, विनय जैन, नवीन नामदेव, प्रमोद, संजीव कुमार, पुनीत, मनोज शर्मा, राकेश गर्ग, अमित गर्ग, राजकुमार, मनोज कश्यप, गौरव, प्रवीण चौहान, रविंद्र, प्रवेश, विपिन, सागर, दीपक, संदीप, राजेंद्र चौहान, योगेश धीमान, मनोज धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें