फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुमे की नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

अलविदा जुमे की नमाज कस्बे और देहात क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा के बीच हुई। जहां पर नमाज के बाद सभी ने देश में अमन चैन के लिए दुआ की।
माहे रमजानुल मुबारक के अलविदा जुमे की नमाज कस्बे व देहात क्षेत्र की मस्जिदों में हर्षोल्लास के साथ अदा की गई। मोहल्ला शैखजादगान, पुरानी सब्जी मंडी, आयशा मस्जिद में इमाम मौलाना शरीफ अहमद ने 1.20 मिनट पर जुमे की नमाज अदा कराई। वहीं, पिलखन वाली मस्जिद में इमाम हाफिज शाहिद ने 1.30 मिनट पर जुमे की नमाज अदा कराई। कलालों वाली मस्जिद में इमाम हाफिज महफूज बेग ने एक बजे जुमे की नमाज अदा कराई। मोहल्ला शैखजादगान मीट मार्केट में नीलगरान मस्जिद में इमाम हाफिज इंतजार ने 1.20 पर नमाज अदा कराई। दिल्ली सहारनपुर मुसाफिर वाली मस्जिद में इमाम कारी मुस्तकीम ने 1.30 पर नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद में मौलाना शोएब सिद्दिकी ने जुमे की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

मरकज वाली मस्जिद में इमाम यूनुस ने जुमे की नमाज अदा कराई। कैराना बस अड्डे पर स्थित कुरेशियान मस्जिद में जुमे की नमाज दो बजे अदा कराई। कांधला देहात के गांव मलकपुर में बड़ी मस्जिद में इमाम कारी आजम ने दो बजे जुमे की नमाज अदा कराई। मदरसा जामिया बदरूलउलूम गांव गढ़ी दौलत में शैखुल हदीस हजरत मौलाना मोहम्मद आकिल साहब ने जुमे की नमाज अदा कराई। कस्बे में सफाई की व्यवस्था के लिए नगर पालिका कर्मचारी व सुरक्षा के चलते थानाध्यक्ष एमएस गिल भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें