फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान में मिले 17 नए मरीज

Wed, 06 Dec 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लक्षण वाले 2059 मरीजों की स्क्रीनिंग कर जांच कराई गई। जांच के बाद 17 नए मरीजों में क्षय रोग की पुष्टि हुई। जिले में इस समय करीब 1985 सक्रिय क्षय रोगी है, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

क्षय रोग को नियंत्रित करने और इसका प्रसार रोकने के लिए शासन के निर्देश पर 23 नवंबर से सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान शुरू किया गया था। यह अभियान पांच दिसंबर तक दस कार्य दिवस में चलाया गया। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की 110 टीमें लगाई गई थी। एक टीम को एक दिन में 50 घरों का सर्वे करने का लक्ष्य दिया गया था। इस तरह से जिले में करीब 55 हजार घरों का सर्वे करने का लक्ष्य तय किया गया था।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल त्यागी ने बताया कि मंगलवार को सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान पूरा हो गया है। यह अभियान दस कार्य दिवस में चलाया गया। उन्होंने बताया कि पहले सात कार्य दिवस में दो लाख एक हजार 216 आबादी का सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान क्षय रोग के लक्षण वाले 2059 संदिग्ध मरीज सामने आए, जिनका सैंपल लेकर जांच कराई गई। जांच में 17 मरीजों में क्षय रोग की पुष्टि हुई। अभियान के बाद के तीन दिन की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उन्होंने बताया जिले में इस समय करीब 1985 मरीज सक्रिय है। सभी मरीजों का निशुल्क उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें